Breaking News

दिल्ली की हवा फिर खराब, AQI 261 के पार पहुंचा     |   बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में एक्शन, हिरासत में BKTC कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव     |   दिल्ली पुलिसकर्मी ने टीचर पत्नी को गोली मारी     |   मिडिल ईस्ट जंग का असर, निफ्टी 200 अंक और सेंसेक्स 668 अंक नीचे खुले     |   ईरान ने अपने लक्ष्य हासिल किए, युद्ध का एक नया चरण शुरू: ईरानी मीडिया     |  

जम्मू कश्मीर: घाटी में हुई ताजा बर्फबारी, हर तरफ बर्फ की मोटी परत

कश्मीर में रविवार शाम से बर्फबारी का ताजा दौर शुरू हुआ। इससे हर तरफ बर्फ की एक चादर नजर आ रही है। घाटी में पेड़ और सड़क से लेकर मस्जिदें तक पर बर्फ की मोटी परत में लिपटे हुए हैं। बर्फबारी की वजह से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

इन दिनों कश्मीर में 40 दिनों का 'चिल्लई-कलां' चल रहा है। इसमें कड़ाके की ठंड पड़ती है। 'चिल्लई-कलां' 30 जनवरी को खत्म होगा।इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द और फिर 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा' आएगा। इसमें कम ठंड होती है।