Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी हुई

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में मंगलवार सुबह ठंड के बीच ताजा बर्फबारी हुई। घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि अगले 72 घंटों में घाटी में अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर अभी में ‘‘चिल्लई- कलां’ की चपेट में है, जो सर्दियों के दौरान सबसे कठोर समय होता है। 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के ‘चिल्लई- कलां’ के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है और तापमान में काफी गिरावट आती है।

‘चिल्लई- कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, जिसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्लई- खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्लई -बच्चा’ होता है।