Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

जम्मू कश्मीर: लगातार हो रही बारिश से पुलवामा में बाढ़

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को लगातार बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आ गई और कई बस्तियों में पानी घुस गया। इससे अचगोजा गांव के ऊपरी इलाकों में तबाही मच गई।

बताया गया है कि भारी बारिश की वजह से बादल फट गए हैं, जिससे अचगोजा गांव में पानी का काफी बहाव हो गया है।हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लोगों ने इलाके की धंसी सड़कों और मक्के की फसलों को नुकसान होने की भी सूचना दी है।