जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भीषण ठंड की वजह से सोमवार को डल झील जम गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान -सात डिग्री रहा। एक्यूआई 122 दर्ज किया गया।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।