जम्मू कश्मीर के प्रवासी निवासियों ने बुधवार को जम्मू के जगती टाउनशिप में दूसरे फेज में वोट किया। बात करते हुए वोटरों ने कामना की कि आगामी सरकार उनकी लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करेगी। श्रीनगर जिले में 93 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसके बाद बड़गाम जिले में 46, राजौरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21 और रियासी जिले में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में बुधवार को छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें 25.78 लाख वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। सेकेंड फेज की 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 239 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 233 पुरुष और छह महिलाएं हैं।
वोटिंग के लिए 3502 पोलिंग केंद्र बनाए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता की गई। प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी के रवींद्र रैना मैदान में हैं।
दूसरे फेज में सबसे ज्यादा आठ श्रीनगर में और सबसे कम दो सीटें गांदरबल जिले की हैं। इनके अलावा बड़गाम और राजौरी की पांच-पांच, रियासी और पुंछ की तीन-तीन सीटों पर वोट डाले जाएंगे। श्रीनगर डिवीजन में गांदरबल, श्रीनगर, बड़गाम और जम्मू डिविजन में रियासी, राजौरी और पुंछ शामिल हैं। श्रीनगर की हब्बाकदल सीट पर सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजौरी की बुद्धल में चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: प्रवासियों ने जम्मू में वोट डाला
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को मिला इनाम, सीएम सम्राट ने सौंपा 1 करोड़ का चेक.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.