जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आतंकी हमले के बाद सेना ने मंगलवार को सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा कर्मियों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया था।
अधिकारियों ने बताया कि बसंतगढ़ के सुदूर डुडू इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की ज्वॉइंट टीम पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने हमला किया।
उन्होंने बताया कि आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 187वीं बटालियन के 54 साल के इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को गोली लग गई और बाद में अस्पताल ले जाते वक्त उनका निधन हो गया था।