Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू से कठुआ तक का रास्ता खुलने की संभावना, यात्रा होगी आसान और तेज

Jammu: दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जम्मू से कठुआ के बीच का 30 किलोमीटर लंबा रास्ता आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले खुलने की संभावना है। एनएचएआई के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और सशस्त्र बलों की त्वरित तैनाती में भी सहायक होगा।

अधिकारियों का कहना है कि निर्माण के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा - जिसमें भारी यातायात को मैनेज करना, कर्मचारियों की सुविधाओं का ख्याल रखना और बारिश की वजह से माल की आपूर्ति को बनाए रखना शामिल था।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कठुआ मार्ग आगामी अमरनाथ यात्रा से पहले पूरा हो जाएगा, जबकि दिल्ली से कटरा मार्ग मार्च 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है। लंबी दूरी की सड़क कनेक्टिविटी पर्यटकों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के जरिए यात्रियों का समय तो बचेगा ही साथ ही यात्रा भी सुगम होगी।