Breaking News

पीएम मोदी की मौजूदगी में NDA की 'मंगल मिलन' बैठक शुरू     |   हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल     |   स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल     |   आगरा: शस्त्र लाइसेंस रिन्यूअल-ट्रांसफर पर देना होगा ₹1,000 अतिरिक्त शुल्क     |   US ने वेनेजुएला में जब्त किए प्रतिबंधित दो तेल टैंकरों को कबाड़ में बेचा, भारत के तोड़े जाएंगे टैंकर     |  

संकट का सामना कर रहा है जयपुर का मशहूर रजाई उद्योग, जानिए क्या है वजह

जयपुर: दुनिया भर में मशहूर जयपुरी रजाई बनाने वाला जयपुर का रजाई उद्योग इन दिनों दिक्कत का सामना कर रहा है।  एक समय था जब कपास से बनी जयपुरी रजाई को उनकी गुणवत्ता और हल्के वजन की वजह से देश और विदेश में कई खरीददार मिलते थे। हालांकि अब कई वजहों से इसकी बिक्री कम हो गई है, जिससे व्यवसाय से जुड़े कारीगरों की रोजी रोटी पर असर पड़ रहा है।

रजाई की जरूरत सिर्फ सर्दियों में पड़ने की वजह से इसके कारीगरों को हमेशा रखना मुश्किल होता है जिससे इसके कुशल कारीगर मिलने में दिक्कत होती है। वहीं कुछ दुकानदार रुई से बनी रजाइयों की बिक्री में गिरावट के लिए सिंथेटिक फाइबर से बनी रजाईयों के चलन को भी जिम्मेदार मानते हैं। 

व्यापारियों के मुताबिक रजाई इंड़स्ट्री जयपुर में करीब 250 साल पुरानी है। एक दशक पहले करीब 25,000 कारीगर परिवार इसमें लगे हुए थे लेकिन अब महज 10,000 से भी कम परिवार इस धंधे से जुडे हुए हैं।