Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

3 Kg चांदी, कीमत 25 लाख... जयपुर में बेटी की शादी के लिए पिता ने बनवाया अनोखा वेडिंग कार्ड

Rajasthan: राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर अपनी शाही परंपरा और कला कौशल के कारण चर्चा में है। यहां के निवासी शिव जोहरी ने अपनी बेटी श्रुति जोहरी की शादी के लिए ऐसा निमंत्रण पत्र बनवाया है, जिसने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है।

इस कार्ड को बनाने में तीन किलो चांदी का इस्तेमाल हुआ है, जिस पर 65 देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हैं, जिन्हें चांदी पर बहुत बारीकी से उकेरा गया है। यह स्पेशल कार्ड 128 चांदी के टुकड़ों से बना है। आठ इंच लंबे और तीन इंच मोटे इस कार्ड पर भारतीय देवी-देवताओं की पूरी श्रृंखला दिखाई गई है, जिसे बनाने में करीब 25 लाख रुपये का खर्च आया है।

कार्ड में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी, भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंग, विष्णु के दस अवतार और दक्षिण भारतीय शैली में पंचमुखी कृष्ण को दर्शाया गया है। इसके अलावा, बाहरी हिस्से में माता लक्ष्मी के आठ रूप, सूर्य देव, भगवान वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) के दो रूप भी शामिल हैं।