हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही जननायक जनता पार्टी (JJP) में भगदड़ जारी है. हरियाणा के टोहाना से जेजेपी विधायक और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दिया है. एक दिन पहले ही पार्टी के एक और विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक भी दे चुके हैं पार्टी से इस्तीफा.