मध्य प्रदेश में इंदौर के अनिल जायसवाल ने अपने दो मंजिली घर की एक मंजिल को केसर फार्म में बदल दिया है। जायसवाल ने केसर की खेती के लिए एरोपोनिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया है। उन्होंने 320 वर्ग फुट में वर्टिकल खेत बनाया है। इस विधि में पौधों के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती। पौधों पर विकास के लिए पोषक तत्वों का छिड़काव किया जाता है।
जायसवाल ने बताया कि खास तरह का खेत बनाने में उन्हें करीब साढ़े छह लाख रुपये लगे। जायसवाल का पूरा परिवार अनोखे खेत में केसर की खेती कर रहा है। इसमें जरूरी तापमान और नमी बनाए रखने के लिए खास बंदोबस्त किए गए हैं।
केसर का इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स, खाना और फार्मास्युटिकल्स जैसे कई उद्योगों में होता है। जायसवाल ने कश्मीर से केसर के बल्ब खरीदे थे। इस साल उन्हें दो-तीन किलो केसर उगने की उम्मीद है।