Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

तूतुकुडी में बढ़ती गर्मी के साथ मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में इजाफा

तमिलनाडु के तूतुकुडी में गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इस बार मिट्टी के बर्तनों की भी मांग ज्यादा है। इसकी वजह ये है कि राजनैतिक पार्टियां और लोग जनता को गर्मी से राहत दिलाने के लिए उन्हें मुफ्त में छाछ और पीने का पानी देने के लिए 'थन्नीर पंथाल' आउटलेट खोल रहे हैं।

तूतुकुडी के वीओसी बाजार में तापमान बढ़ने की वजह से मिट्टी के बर्तनों के व्यापार में भी तेजी दिख रही है। मौसम विभाग ने नॉर्थ इनर इंटीरियर तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में लू की चेतावनी दी है और तीन मई तक येलो अलर्ट जारी किया है।