Breaking News

देहरादून-मसूरी मार्ग पर दरारें आने के चलते अगले आदेश तक वाहनों की आवाजाही बंद     |   CJP प्रोटेस्ट: घायल पुलिसकर्मियों, गाड़ियों में तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस केस दर्ज करेगी     |   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और फ्लैश बाढ़ से 7 लोगों की मौत     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: SC ने SIT के पुर्नगठन के लिए कहा, अब IPS अफसर करे अगुवाई     |   ‘ये लोग सत्ता में रहने लायक नहीं’, पेपर लीक-चढ़ावा चोरी पर खड़गे का BJP पर हमला     |  

समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण, बजट को लेकर बोले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

Haridwar: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट को देश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है। अपने वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें देश के हर वर्ग के विकास का खाका प्रस्तुत किया गया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बजट में हिमालय से लेकर गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक संतुलित विकास की सोच दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा समावेशी बजट प्रस्तुत किया है जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और विकास की गति को तेज करेगा।

सांसद रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए बजट में यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, अति पिछड़े, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि बजट में चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इससे भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।