Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |   विपक्ष के सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे     |   राजद के पूर्व नेता मृत्युंजय तिवारी आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   एयरलाइन शुरू करने की खबरों को अडानी एंटरप्राइजेज ने किया खारिज     |   कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर धमाके     |  

हैदराबाद में गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू

तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार को गणेश मूर्तियों का विसर्जन शुरू हुआ। 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव सात सितंबर को शुरू हुआ था। इस साल शहर में पूजा के लिए करीब एक लाख मूर्तियां स्थापित की गई हैं। तेलंगाना सरकार ने मूर्तियों के विसर्जन के लिए खास इंतजाम किए है।

इस दौरान खैरताबाद में मशहूर पंडाल की 70 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की 'शोभा यात्रा' भी मंगलवार सुबह शुरू हुई। दोपहर तक इस मूर्ति का विसर्जन हुसैन सागर झील में किया जा सकता है। पंडालों में प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले लड्डुओं की नीलामी उत्सव का एक और आकर्षण है। माना जाता है कि नीलामी में लड्डू खरीदने से सफल बोली लगाने वाले को समृद्धि मिलती है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को विसर्जन के इंतजामों पर पुलिस समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि हुसैन सागर झील के टैंक बांध और दूसरे जल निकायों पर निगरानी रखी जाए। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सीएम को बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) सीमा में विसर्जन की निगरानी 733 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

जीएचएमसी आयुक्त आम्रपाली काटा ने कहा कि स्वच्छता, इंजीनियरिंग और दूसरों को मिलाकर कुल 15,000 कर्मचारी विसर्जन कार्यक्रम के लिए 24 घंटे तक तीन पालियों में काम करेंगे। विसर्जन के लिए पहले से ही 468 क्रेनें लगाई गई हैं। करीब 25,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।