भोपाल: विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर कहा, "INDI गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं,
बुद्धि और विवेक उन्होंने खो दिया है। यह UPA की ढीली-ढाली सरकार नहीं है, आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं। भारत ने साफ कहा है कि वह किसी को छेड़ेगा नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेगा भी नहीं, भारत डरने वाला नहीं है।"