Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

'INDIA' भारी अंतर से पहले चरण की चारों सीटें जीतेगा, बिहार में मतदान पर बोले तेजस्वी यादव

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार में सभी चार लोकसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करने पर भरोसा जताया। बिहार की चार लोकसभा सीटों-नवादा, औरंगाबाद, गया और जमुई में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है।

तेजस्वी ने कहा, "हम लोग चारों सीट जो है भारी मतों से जीत रहे हैं हम लोगों ने ब्लॉकवाइज मीटिंग किया है जो फीडबैक है सभी लोग मौजूदा सरकार से गुस्से में हैं ये लोग मुद्दे की बात नहीं करते हैं। ये मोदी जी जो 14  में  कहते हैं वो भी पूरा नहीं किए, जो 19 में कुछ और कहते हैं वो भी पूरा नहीं किए अब 24 में कुछ और कहते हैं, तो लोग जो हैं स्थानीय मुद्दे ज्यादा हावी है और हम लोग एकदम मजबूती के साथ फर्स्ट फेज की चारों सीट जीत रहे हैं। कोई कन्फ्यूजन नहीं है हमारे वोटरों में, काफी उत्साह है कि मौजूदा जो स्थिति है देश को बनाने का चुनाव है, तो इसलिए सब लोग भरपूर महागठबंधन को मदद कर रहे हैं।"

आगे उन्होंने कहा, "हम लोग पूरी तरीके से लोकतंत्र संविधान को क्योकि भाजपा के नेता हमेशा से कह रहे हैं खुले मंच पर कह रहे हैं कि खत्म करना है संविधान को, तो लोग देख रहे हैं कि क्या हो रहा है और मोदी जी की जो गारंटी है तो वो तो पानी में जैसे लिखा ही होता है, उसी तरह का है।"