Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

आईएमए की 24 घंटे की हड़ताल, झारखंड में मेडिकल सेवाएं ठप

कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से शनिवार को बुलाई गई 24 घंटे की हड़ताल जारी है। आईएमए के आह्वान पर झारखंड में 11 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। इस वजह से कई अस्पतालों में मेडिकल सेवाएं ठप हो गई हैं।

आईएमए के राज्य सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि रविवार सुबह छह बजे तक मेडिकल सेवाएं बंद रहेंगी. उन्होंने कहा, "हम ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय चाहते हैं और आरजी कर एमसीएच में की गई बर्बरता की निंदा करते हैं।"

डायग्नोस्टिक सेंटरों के अलावा सभी सरकारी और निजी अस्पताल हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।