Breaking News

बहरीन ने ईरान के हवाई हमलों को अपने एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया     |   जून में भारत का निर्यात 15.5 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हुआ     |   SC का हरियाणा सरकार को नोटिस, पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट स्कैम पर जवाब मांगा     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |   दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना किया     |  

MP: ICAR ने विकसित की 109 किस्मों के बीज, पीएम मोदी करेंगे जारी

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की तरफ से अलग-अलग क्लाइमेट जोन के लिए विकसित किए गए 109 बीजों की किस्मों को जारी करेंगे। 

चौहान ने शनिवार को बताया कि इनमें अनाज की 23 किस्में, चावल की नौ, गेहूं की दो, जौ की एक, मक्का की छह, ज्वार की एक, बाजरा की एक, रागी की एक, चीना की एक, सांबा की एक, अरहर की दो, चना की दो, मसूर की तीन, मटर की एक, मूंग की दो, तिलहन की सात, चारा और गन्ना की सात-सात, कपास की पांच, जूट की एक और बागवानी की 40 किस्में शामिल हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस साल 2,625 करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज दिया गया है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय हालातों की वजह से उर्वरक ले जाने वाले जहाजों को लंबा और ज्यादा वक्त लेने वाला रास्ता अपनाना पड़ता है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेशल पैकेज का ऐलान ये सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि किसानों पर बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था का करीब 17 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि ये करीब 50 प्रतिशत आबादी को रोजगार देता है।