Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

हुसैनगंज-आलमबाग स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी शनिवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम पर मिली। मौके पर पुलिस व बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचकर जांच की तो सूचना फर्जी निकली। अब पुलिस सूचना देने वाले के बारे में पता लगा रही है।

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक कॉलर ने फोन कर हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, एसीपी हजरतगंज, हुसैनगंज पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई।