Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

आप BJP से अलग कैसे? सलीम शेरवानी का अखिलेश से सवाल

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं में फूट सी पड़ गई है. चुनाव से पहले अखिलेश यादव पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समुदाय को एकजुट करने में जुटे हुए हैं. पीडीए मुहिम के रास्ते अखिलेश 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी की नइय्या पार लगाना चाहते हैं. दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के नेता अखिलेश यादव से नाराजगी जाहिर कर उनके फैसलों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. बदायूं से 5 बार के सांसद रहे मुस्लिम समाज के बड़े नेता सलीम इकबाल शेरवानी ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय लेंगे.