Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

Himachal: मौसम बदल सकता है करवट, बर्फबारी और बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर

Himachal: हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। राज्य में एक बार फिर बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 से 21 जनवरी तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। केंद्र का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से कई जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचे इलाकों में थोड़ी-बहुत बर्फबारी और बारिश हो सकती है, लेकिन ज्यादातर मैदानी इलाकों में सूखा रहेगा।

विभाग के अधिकारियों ने राज्य के कुछ अलग-थलग हिस्सों में शीत लहर की भी चेतावनी दी है। वहां रहने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने के आसार हैं। इससे हिमाचल प्रदेश के मौसम पर असर पड़ेगा।