Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

मेरी एक गुजारिश पर की 25 करोड़ की मदद

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एक नए प्रौद्योगिकी केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य के लिए उद्योगपति गौतम अडानी वित्तीय मदद की है. जिसके लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने ने उद्योगपति गौतम अडानी की जमकर तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी दिया.

शनिवार को बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक लैब का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम में फिनोलेक्स जे पावर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन दीपक छाबरिया भी मौजूद थे. इस दौरान शरद पवार ने सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने गौतम अडानी की तारीफ की. उन्होंने कहा भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए पहला केंद्र बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है. इस प्रोजेक्ट में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत का आएगी.