Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

तमिलनाडु में भारी बारिश, समुद्र तट की ओर बढ़ रहा ‘फेंगल’

चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के शनिवार को दिन में पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना और इसके समुद्र तट की ओर बढ़ने के बीच उत्तरी तमिलनाडु के कई हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में शुक्रवार रात पहले रुक-रुककर और फिर भारी बारिश हुई जिससे कई इलाकों में पानी जमा हो गया।

चेन्नई हवाई अड्डे पर परिचालन दोपहर 12.30 बजे से शाम सात बजे के बीच निलंबित कर दिया गया। डीएम ए. कुलोथुंगन ने बताया कि पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हटा दिया गया है। प्रशासन ने लगभग 12 लाख निवासियों को एसएमएस अलर्ट भेजकर उन्हें दिन में 'फेंगल' के टकराने की संभावना के मद्देनजर सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सीनियर अधिकारियों के साथ राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में स्थिति की समीक्षा की और बाद में मीडियाकर्मियों से कहा कि सभी एहतियाती कदम पहले ही उठाए जा चुके हैं और लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं।