तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में बुधवार को भारी बारिश हो रही है। जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण 13 दिसंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है।
11 से 13 दिसंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। 11 दिसंबर को कुड्डालोर, नागापट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर, पुदुक्कोट्टई, मयिलादुथुराई और कराईकल जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी के तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, शिवगंगा और रामनाथपुरम जिलों के अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है।