Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

चंडीगढ़ में दिन के तापमान में भारी गिरावट, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को चंडीगढ़ में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 जनवरी तक शहर में कोहरा कम हो सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक ए. के सिंह ने कहा कि सोमवार और मंगलवार को चंडीगढ़ में कोहरा रहेगा लेकिन 10 जनवरी के बाद इसमें राहत मिलने की उम्मीद है।

पंजाब में रविवार को शीतलहर तेज हो गई और दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय पंजाब में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। ठंड की वजह से पंजाब सरकार ने 14 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने भी 13 जनवरी तक सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं।