Breaking News

PoK ब्रॉड पीक एवलांच: 3 और पर्वतारोहियों के शव बरामद, अब तक 8 की मौत, 2 अब भी लापता     |   मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव: BJP प्रत्याशी सतीश पटेल 30 हजार 630 वोट से जीते     |   CWG: केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने वेटलिफ्टिंग में पदक विजेताओं को नकद इनाम दिया     |   लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित     |   कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: यशवंतराय गौड़ा पाटिल ने इस्तीफ़ा सौंपा     |  

हरियाणा: कांग्रेस अगर चाहे तो क्या बना सकती है सरकार

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में एक बार फिर सियासी उठापटक तेज हो गई है. तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी से अपना समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को समर्थन दिया है. इससे हरियाणा की मौजूदा भाजपा सरकार अल्पमत में आ गई है. जिन तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस लेने का ऐलान किया है, उनमें चरखी दादरी से सोमबीर सांगवान, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर और पूंडरी से रणधीर गोलन शामिल हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरियाणा में कांग्रेस सरकार बना सकती है?