हरियाणा के जींद में शनिवार को बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर का सिर फट गया और 27 यात्री घायल हो गए। बस जयपुर से अमृतसर जा रही थी। जुलाना से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय NH-152 डी पर आज एक भयंकर रोड हादसा हुआ जिसमें सवारी से भरी एक निजी बस हाईवे पर खड़े ट्राला से टकरा गई जिसमें बस सवार लगभग 27 लोग घायल हो गए जिनमें घायल लोगों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमे से 17 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक PGI रेफर कर दिया। बाकी के घायलों का इलाज जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है घटना की सूचना पाकर पूरा प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत कार्यों में जुटा हुआ है।