Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

कबाड़ में मिला था ग्रेनेड, तोड़ते समय हुआ धमाका और दहल गया मेरठ

मेरठ में रहने वाले एक कबाड़ी की दुकान पर भयानक विस्फोट हुआ है. इस धमाके की आवाज से करीब दो किमी के दायरे में रहने वालों के कान सुन्न हो गए. वहीं पूरा मेरठ दहल उठा. धमका इतना तेज था कि पास में रखे 50 किलो के एक वाट के चिथड़े उड़ गए. वहीं आसपास के घरों की दीवारें चटक गईं. धमाके की सूचना मिलते ही आनन फानन में फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचित किया गया. यह सभी टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं.