Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

मां के साथ खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी बच्ची

बिहार के गोपालगंज में एक हृदय विदारक घटना हुई है. यहां मां की गोद में खेल रही एक डेढ़ साल की बच्ची पानी भरी बाल्टी में गिर गई. जिसके बाद बच्ची को आनन- फानन में मां ने बाल्टी से निकाला लेकिन तबतक बच्ची की हालत खराब होने लगी थी. वह कुछ बोल नहीं रही थी, रो नहीं रही थी. घरवाले उसे तुरंत बरौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है.

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बच्ची मां की गोद में खेल रही थी. इस दौरान खेलते-खेलते उछलकर पास रखे पानी से भरे एक बाल्टी में गिर गई. मां ने उसे तुरंत बाल्टी से निकाला लेकिन वह बोल नहीं पा रही थी. तब घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की बात सुनकर मां का बुरा हाल हो गया. वह जमीन पर लोट-पोट होकर बिलखने लगी. महिला के साथ अस्पताल गई दूसरी महिला उसे संभालने की कोशिश कर रही थी. वहीं दूसरे परिजनों के भी आंसू नहीं थम रहे थे.गांव वाले भी इस हैरान करने वाली घटना के बाद मातम में हैं