Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

अपनों को रुलाकर 4 को दे गया नया जीवन

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक युवक ने अंगदान करके चार लोगों को जीवनदान दिया है. चित्तूर जिले के पुथलपट्टू मंडल का एक युवक अंगदान करके अमर हो गया. पुथलपट्टू मंडल के समानट्टम गांव का 23 वर्षीय हेमा कुमार की 4 दिन पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह बाइक से फिल्म देखने जा रहा था. तभी एक कार ने हेमा कुमार की बाइक को टक्कर मार दी. हेमा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तिरूपति सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनका ब्रेन डेड हो गया. हेमा कुमार ने अपने शरीर के अंग पहले ही दान कर चुके थे. बेटे की मौत के बाद डॉक्टरों की सलाह पर माता-पिता ने उसके अंगदान करने पर भी सहमत हो गए.