पुडुचेरी में चक्रवात फेंजल की वजह से हुई बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मालात्तर नदी उफान पर है, जिससे सड़कें पानी में डूब गई है और ट्रैफिक ठप हो गया है। आस-पास की सभी झीलें और तालाब भी उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में घरों में बारिश का पानी भर गया है।
मलत्तार नदी के बढ़ते पानी की वजह से कोंगमपट्टू, पांडासोजानल्लूर, वडुगुप्पम, मनामेदु और करैयाम्बुथुर सहित कई गांव पानी में डूब गए हैं। कोंगमपट्टू में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब दई हैं जिससे ट्रैफिक बाधित हो गया है।