Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

नोएडा में फ्लैट मालिकों ने 'नो रजिस्ट्री, नो वोट' का मुद्दा उठाया

2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कई अपार्टमेंट मालिकों ने नोएडा अथॉरिटी की तरफ से अपने फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाने के विरोध में 'नो रजिस्ट्री, नो वोट' की मुहिम चलाई है। नोएडा के सेक्टर 46 में गार्डेनिया ग्लोरी हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने सभी स्तरों पर अपनी मांगों को रखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनके मुताबिक सरकारी अधिकारी हों,जन प्रतिनिधि हों या फिर राज्य सरकार से जुड़े लोग, किसी ने भी उनकी मुश्किलों की ओर ध्यान नहीं दिया।

फ्लैट मालिकों का कहना है कि रजिस्ट्री नहीं होने की वजह से उनके अपार्टमेंट में फायरफाइटिंग सिस्टम, जरूरी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और लिफ्ट जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उनका कहना है कि चूंकि उनके फ्लैट रजिस्टर्ड नहीं हैं, इसलिए उनके पास इन सुविधाओं को हासिल करने के लिए किसी से संपर्क करने का कानूनी अधिकार नहीं है। फ्लैट मालिकों का दावा है कि कई बार भरोसा दिलाने  के बावजूद सरकार उन्हें पूरा करने में नाकाम रही है।

दो बार सांसद रह चुके डॉ. महेश शर्मा को बीजेपी ने गौतम बुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनावी मैदान में उनकी टक्कर समाजवादी पार्टी के राहुल अवाना से होगी। गौतम बुद्ध नगर में 2024 के आम चुनावों के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।