Breaking News

लोकसभा: ‘छात्र हित में सदन में एंटी पेपर बिल पर चर्चा जरूरी’, किरेन रिजिजू ने कहा     |   ‘क्या वे आतंकवादी हैं?’, छात्रों पर FIR और AK 47 यूज पर प्रियंका गांधी का सवाल     |   'छात्रों पर FIR हो रहीं, सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही', बोलीं प्रियंका गांधी     |   विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया     |   लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित     |  

मेदिनीपुर के बाजार में लगी आग, बच्चे की मौत

 पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के बाजार में लगी आग में एक बच्चे की मौत हो गई। ये हादसा गेट बाजार में हुआ, जहां आग लगने से पांच से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं।

वहीं, गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बच्चे की मौत हो गई।

रिश्तेदार ने बताया, "वह वहां खड़ा होकर आग को देख रहा था। हम सभी वहां थे। जब हमने आग देखी तो हम भागकर बाहर आ गए, लेकिन वह भाग नहीं सका।" मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।