Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के लिए पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे     |   पीएम मोदी 17 जुलाई को पंजाब जाएंगे, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार को भेजा नोटिस     |   SC ने गुवाहाटी HC के 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के फैसले पर रोक लगाई     |   नोएडा DM दफ्तर को बम की धमकी वाला ईमेल, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने की जांच     |  

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्टील फैक्ट्री में लगी आग

आंध्र प्रदेश में बुधवार रात तिरुपति जिले के पेल्लकुर मंडल में पेनेपल्ली के पास एमएस अग्रवाल स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लांट में दो बॉयलर फट गए, जिससे आग तेजी से फैल गई। विस्फोट की वजह से कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नायडूपेटा और नेल्लोर सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि विस्फोट की वजह से इलाके में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।