Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

हैदराबाद के कार शोरूम में लगी भीषण आग, 10 गाड़ियां जलकर खाक

हैदराबाद के जुबली हिल्स में मंगलवार को कार शोरूम में भीषण आग लग गई। आग में 10 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। हैदराबाद में गणपति कॉम्प्लेक्स के पास नानी कार कंसल्टेंट्स में मंगलवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में दमकलकर्मियों को करीब दो घंटे लग गए। पुलिस अधिकारी आग लगने की वजह का पता लगा रहे हैं।