Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

पिता-भाई प्लम्बर… SDM बने कृष्णकांत

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2023 के अंतिम चयन परिणाम में कृष्णकांत विश्वकर्मा ने 21वीं रैंक हासिल की थी. गोरखपुर के जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के डोहरिया बाजार के मजनू चौराहा निवासी कृष्णकांत के कड़े संघर्ष से सफलता के झंडे गाड़ें हैं. कृष्णकांत ने हौसले की उड़ान भरी और सफलता को चूम डाला. कृष्णकांत के पिता प्लम्बर का कार्य करते हैं. 3 भाईयों में कृष्णकांत सबसे छोटे हैं. इनकी 3 बहनें भी हैं.

सुविधाएं कम होने के बाद भी कृष्णकांत पढ़ने में काफी होशियार रहे. उन्होंने स्थानीय विद्यालय से ही हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा पास की. ग्रेजुएट भी जंगल भूषण महाविद्यालय से पास किया. हिंदी विषय से परास्नातक की प्राइवेट पढ़ाई की. जिस विश्वविद्यालय से पढ़ाई की वहा से स्वर्ण पदक हासिल किया. इससे कृष्णकांत का उत्साह और बढ़ गया. उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में कई जानकारियां सांझा की