Breaking News

PM मोदी की संसद में हाई लेवल मीटिंग, राजनाथ-पीयूष गोयल और जयशकंर भी मौजूद     |   अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |  

तमिलनाडु में नहरों के अतिक्रमण के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन

तमिलनाडु के मैलादुथुराई में किसानों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क चौड़ीकरण की वजह से नहरों का अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे मानसून में उनके खेतों में बाढ़ आ जाएगी।

राजमार्ग विभाग सिरकली में प्राथमिक बाढ़ जल निकासी, उत्तरी तट से एडामानल तक चार किलोमीटर तक सड़क चौड़ा कर रहा है। 

परियोजना की लागत करीब नौ करोड़ रुपये है। नहर के बीच में एक रिटेनिंग दीवार भी बनाई गई है। इससे नहर की चौड़ाई कम हो गई है। सिंचाई के लिए पानी की कमी हो गई है, जिससे 50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।