Breaking News

विपक्ष के भारी हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित     |   नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच भारत-नेपाल रेल सेवा अगले आदेश तक बंद     |   भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन     |   CWG 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, 1 किलो से गोल्ड चूके     |   CWG 2026: सीमा ने 58.65 मीटर थ्रो के साथ भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल     |  

किसानों ने अमृतसर में बीजेपी उम्मीदवारों के गांव में आने पर लगाई रोक

पंजाब में अमृतसर के सुल्तानविंड में किसानों ने बीजेपी उम्मीदवारों के गांव में आने पर रोक लगा दी है।
किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में अन्नदाता एमएसपी सहित अपनी बाकी मांगों को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। नाराज किसानों ने गांव के बाहर पोस्टर लगाकर बीजेपी नेताओं के गांव में आने पर प्रतिबंध लगाया है।

किसानों का कहना है कि जिस तरह हरियाणा की बीजेपी सरकार ने उन्हें विरोध करने के लिए दिल्ली जाने से रोका है, ठीक उसी तरह वो भी गांव में बीजेपी उम्मीदवारों को नहीं आने देंगे। 

किसान संघर्ष समिति के नेता गुरभेज सिंह ने कहा, "अगर बीजेपी हमें दिल्ली नहीं जाने दे रहे हैं, तो हम उन्हें अपने गांवों में घुसने और प्रचार करने की अनुमति क्यों दें? इसलिए हमने विरोध किया और गेट पर 'बीजेपी बहिष्कार' लिखा हुआ बोर्ड लगा दिया। हम सरकार से बात करना चाहते थे, लेकिन अधिकारी भाग गए। उन्होंने सड़क पर मौजूद लोगों की परवाह किए बिना पूरी तेजी से अपनी गाड़ी दौड़ाई। हमारा विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सीमा पर किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता।"

पंजाब के गुरदासपुर में बीजेपी उम्मीदवार दिनेश बब्बू को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पिछले हफ्ते शनिवार को किसानों के विरोध-प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था। शनिवार को जब बब्बू गुरदासपुर के सठियाली गांव में प्रचार कर रहे थे, तो काले झंडे लेकर आए किसानों ने उनसे कई सवाल पूछे। इससे पहले भी कई बार किसान बीजेपी उम्मीदवारों और नेताओं का विरोध कर चुके हैं।