Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

कॉलेज के हॉस्टल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

आंध्र प्रदेश में नंदयाला जिले के पन्याम मंडल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने हॉस्टल में एक बच्चे को जन्म दिया है. इस दौरान काफी ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह से छात्रा की मौत हो गई है. यह छात्रा तीन महीने पहले ही इस हॉस्टल में रहने के लिए आई थी. शुक्रवार की शाम को उसने खुद ही फोन कर पेट में दर्द होने की जानकारी अपने परिजनों की दी थी. परिजनों के आने के बाद वह टॉयलेट गई, जहां उसकी डिलीवरी हो गई.

इस दौरान उसे काफी ब्लीडिंग हुई तो आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पन्याम थाना प्रभारी शिवकुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि छात्रा इस कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही थी. इस समय वह सेकंड ईयर में थी. वह तीन महीने पहले ही हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी. उधर, कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि छात्रा के गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी.