Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

अशोक गहलोत के करीबी कारोबारी के ठिकानों पर ED की रेड

अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे करीबी के घर पर ईडी की कार्रवाई की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक खान कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर कार्रवाई हुई है. मेघराज सिंह गहलोत के करीबी माने जाते हैं. ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की टीम जयपुर, उदयपुर समेत सिंह से जुड़े और दूसरे ठिकानों पर पहुंची है.

2020 में जब गहलोत सरकार पर सियासी संकट मंडराया था तब इसी कारोबारी के होटल में हुई विधायकों की बाड़ेबंदी हुई थी. जैसलमेर के इसी कारोबारी के सूर्यगढ़ फोर्ट होटल में विधायकों ठहरे थे जिस पर खूब हो-हल्ला मचा था. कहा जा रहा है कि मेघराज सिंह बजरी खनन घोटालों को लेकर ईडी के रडार पर थे और मुमकिन है उसी सिलसिले में ईडी ने आज मेघराज सिंह के ठिकानों पर दबिश दी है.