Breaking News

सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |  

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 50 दिन की पैरोल

Haryana: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 50 दिन की पैरोल दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। इससे पहले 21 नवंबर 2023 को उसे 21 दिन की फरलो मिली थी। जिसके बाद 13 दिसंबर को वह जेल में वापस लौटा था। उसके दो महीने बाद अब ये पैरोल मिली है। 

सिरसा मुख्यालय वाले डेरा का प्रमुख राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। राम रहीम अपनी दो महिला अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 

डेरा प्रमुख को 30 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल मिली थी जबकि पिछले साल जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी।अक्टूबर 2022 में भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी। जून 2022 में राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी।

वर्ष 2021 में राम रहीम को चार दूसरे लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने का भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन दूसरे को 16 वर्ष से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था।