Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के जीरकपुर में किया रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री और एएपी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पटियाला लोकसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बलबीर सिंह के समर्थन में पंजाब के जीरखपुर में रोड शो किया। रोड शो के दौरान भारी भीड़ जमा हुई और पार्टी समर्थक नारे लगाते दिखाई दिए। 

सड़के किनारे खड़े लोग हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लिए नजर आए। इस सीट से कांग्रेस के धरम गांधी, एएपी के डॉ. बलबीर सिंह, बीजेपी की परनीत कौर और शिरोमणि अकाली दल के नरिंदर कुमार शर्मा मैदान में हैं। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सातवें और आखिरी दौर में एक जून को वोटिंग होगी।