Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

बिना किसी कोचिंग के बेटी ने BPSC में फहराया परचम

सोमवार की रात 68वीं बीपीएससी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. पटना की रहने वाली प्रियांगी मेहता 68वीं बीपीएससी की टॉपर बनी है. जबकि जहानाबाद के अनुभव कुमार को दूसरा रैंक मिला है. तीसरे स्थान पर प्रेरणा सिंह रही हैं. टॉप फाइव में तीन जबकि टॉप 10 में 6 महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है. भागलपुर की रहने वाली मीमांसा ने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है. मीमांसा को 10वां स्थान मिला है. मीमांशा ने ये सफलता बिना किसी कोचिंग का सहारा लिए सेल्फ स्टडी की बदौलत प्राप्त की है. मीमांसा का स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है.

भागलपुर के चाणक्य विहार कॉलोनी की रहने वाली मीमांशा ने माउंट असीसी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन फिर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की. मीमांसा ने tv9 भारतवर्ष से बातचीत के दौरान बताया कि मेरा सपना यूपीएससी का है. मां ने प्रेशर देकर BPSC का फॉर्म भरवाया था तो तैयारी करके एग्जाम दी और पहले सीरियस प्रयास में ही सफलता मिल गयी.