Breaking News

खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |   पीएम मोदी आज IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे     |   भारत समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ लगाएगा US! बिल पास     |  

हरिद्वार में बढ़ने लगी डाक कांवड़ियों की भीड़, रोजाना पहुंच रहे 40 लाख शिव भक्त, अलर्ट मोड में प्रशासन

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सालाना कांवड़ यात्रा अपने सबसे व्यस्त दौर में पहुंच गई है। डाक कांवड़ की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। डाक कांवड़, सावन महीने में की जाने वाली कांवड़ यात्रा का सबसे कठिन रूप है। इसमें शिव भक्त पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर बिना कहीं रुके, लगातार दौड़ते या तेज वाहन से यात्रा पूरी करके तय समय पर शिवरात्रि से पहले अपने गंतव्य के शिव मंदिर में जल चढ़ाते हैं।

लगातार बढ़ती भीड़ यात्रा मार्ग पर किए गए इंतजामों की परीक्षा भी ले रही है। प्रशासन बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवा और भीड़ प्रबंधन पर ध्यान दे रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़िए प्रशासन के इंतजामों से खुश दिख रहे हैं। 30 जुलाई से शुरू हुई सालाना कांवड़ यात्रा में अब तक दो करोड़ से ज्यादा कांवड़िए गंगा जल लेकर हरिद्वार से लौट चुके हैं। 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि को कांवड़ यात्रा खत्म होगी।