Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

Bihar: बक्सर के पास मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, ट्रेन दो हिस्सों में बंटी

बिहार के बक्सर जिले में ट्विनीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई। इसकी वजह से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना सुबह करीब 11:08 बजे हुई।

डुमराओ के डीएसपी अफ्फाक अहमद अंसारी ने कहा, "दो भागों में बंट गई थी। एक में 13 कोच थे और दूसरे में नौ। हम इन्हें एक-एक करके रघुनाथपुर स्टेशन ले जा रहे हैं। कोई हताहत या चोटिल नहीं हुआ। ये कपलिंग टूटने की वजह से हुआ।"

सीपीआरओ ने बताया कि हादसे की वजह से डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। हालांकि, एक घंटे में इसे फिर से बहाल कर दिया गया।