Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

मंगन के नागा गांव में लगातार भूस्खलन, 300 परिवारों को बचाया गया

उत्तरी सिक्किम के नागा गांव में भूस्खलन के बाद कई इमारतें गिर गईं। शुक्रवार को उनमें से करीब 300 परिवारों को निकाला गया। हाल में लगातार बारिश के बाद गंगटोक से करीब 73 किलोमीटर दूर उत्तरी सिक्किम में मंगन जिले के नागा गांव को भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।

जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है। ग्लेशियल लेक के किनारे टूटने और बाढ़ आने के बाद 2023 में भूस्खलन का सिलसिला शुरू हुआ। पिछले कुछ महीनों में भारी बारिश से हालात और बिगड़ गए।

लोगों के मुताबिक, भूस्खलन से राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है। ये हाइवे सीमावर्ती इलाकों को जोड़ने के लिए अहम है।