Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ साजिश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिर से सुर्खियों में हैं. उनके साथ फ्लाइट में एक बार फिर विवाद हो गया. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक फ्लाइट के दौरान अपने खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि अकासा एयर की एक फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आने के दौरान ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों ने साजिश कर बड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. 

इस पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अकासा एयरलाइन को भी टैग किया और कार्रवाई करने की मांग की. लिखा, ”उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी मुंबई से दिल्ली अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट नंबर QP1120 से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया गया. अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे. जय श्री राम.”