Breaking News

वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |   दिल्ली में कांवड़ यात्रा 2026 के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट डायवर्जन जारी किए     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   संसद के इस सत्र में पेश नहीं होगा एक देश-एक चुनाव बिल, बढ़ाया गया JPC का कार्यकाल     |  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में करेंगे प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ये राज्य में उनका पहला चुनावी पड़ाव होगा, जहां 25 मई को चुनाव होने हैं। 

हरियाणा से लोकसभा में 10 सांसद आते हैं। गांधी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के चरखी दादरी में रैली करेंगे। वो सोनीपत में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को पंचकूला में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

कांग्रेस ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से मौजूदा विधायक राव दान सिंह को बीजेपी के धर्मबीर सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। सोनीपत से कांग्रेस ने बीजेपी के मोहन लाल बडोली के खिलाफ सतपाल ब्रह्मचारी को मैदान में उतारा है।