Breaking News

JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा पत्र     |   रांची छात्र प्रदर्शन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों ने किया रिजाइन     |   पीएम मोदी ने CWG 2026 के पदक विजेताओं से की मुलाकात     |   एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   महाराष्ट्र के पुणे में बारामती एयरस्ट्रिप के पास निजी कंपनी का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त     |  

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा आज से, शाकुंभरी देवी मंदिर से हुई शुरूआत

Congress UP Jodo Yatra 2023: 2024 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना पूरा दमखम लगना शुरू कर दिया है। कांग्रेस भी उत्तर प्रदेश में अपने खोये जनाधार को पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसी के चलते सहारनपुर से आज यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने मां शाकुंभरी देवी दर्शन करने के बाद सहारनपुर के गंगोह से इसकी शुरुआत की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 9 सालों में कुछ भी कार्य नहीं किए हैं। जनता को आपस में लड़ने का कार्य किया है, भाईचारे को खत्म किया है। कांग्रेस हमेशा सभी को साथ लेकर चलती है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला भी बोला, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम की राजनीति करती है। देश को भारतीय जनता पार्टी ने काफी पीछे धकेल दिया है जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। गरीबी और बढ़ गई है उन्होंने कहा खड़गे जी के प्रधानमंत्री चेहरे के ऊपर सभी लोगों का वोट गठबंधन को मिलेगा और गठबंधन 2024 में सरकार बनाने में कामयाब होगा।