Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

पश्चिम बंगाल में नहीं हुआ कांग्रेस-TMC का गठबंधन

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रही है. पार्टी अध्यक्ष और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 42 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी.

जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ‘जन गर्जन सभा’ के दौरान सीएम ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेंगी. इसके साथ ही वो अपने चुनावी अभियान की भी शुरूआत करेंगी. इससे साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी का गठबंधन पर बात नहीं बन सकी है. जिसके बाद अब टीएमसी अकेले चुनावी मैदान में उतरने जा रही है.